मोतिहारी।
जलबोझी के लिए जा रहे बम मौत व दर्द का बोझ लेकर वापस लौटे। एक बम जहां भगवान के प्यारे हो गए तो वहीं आधा दर्जन बम जख्मी हो गए। वाक्या पूर्वी चंपारण जिले सुगौली थाना क्षेत्र के भटहां से गए कांवरियों की है। जिस क्रम में सड़क दुर्घटना में जलबोझी के लिए जा रहे कांवरियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार एक बम की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। मृतक भटहां दुमदुमवा निवासी ध्रुप कुशवाहा का शव बुधवार को शाम पांच बजे पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। शव घर पहुंचते हीं कोहराम मच गया। मृतक के भतीजा नायक कुशवाहा ने बताया कि वे जलबोझी बहुत दिन से जाते थे, लेकिन इस बार उनका कोई प्रोग्राम नहीं था। एक दिन पहले वे जाने के लिए तैयार हुए। काश वे नहीं गए होते तो यह समय नहीं आता।
शव और घायलों को दो अलग अलग एंबुलेंस से लाया गया। एक हीं गांव दुमदुमवा में एक साथ दो एंबुलेंस की आवाज माहौल को गमगीन बना दिया। दो एंबुलेंस 41 हजार में भाड़ा किए गए। एक एंबुलेंस में मृतक एवं उनकी पत्नी व घर के अन्य सदस्य थे। जबकि एक पिकअप में घायल दुमदुमवा निवासी बोधा यादव, प्रभू कुशवाहा एवं एक घायल महिला सवार थी। जिसे देखने के लिए गांव व पड़ोस के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घायल बोधा यादव ने बताया कि जान बच गेल इहे बहुत बा..पूरा धाम नहीं लिखा था। जलबोझी के लिए गए वैगैर पूरा यात्रा किए साथ में आए पड़ोसी योगी यादव ने बताया कि जब यह घटना घटी तो मन पूरी तरह से हिल गया। इसबार जलबोझी की यात्रा अधूड़ा रह गया। अब भी वह घटना व डर अंदर से बाहर नहीं निकल रहा है।
यहां बता दें कि मंगलवार को भोर में आगरा के समीप कांवरियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें पिकअप पर सवार एक कांवरिया की मौत हो गई। जबकि करीब आधा दर्जन कांवरिया जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
जिसके बाद शव के पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव व घायलों को दो एंबुलेंस गांव लाया गया। जबकि पिक अप पर सवार अन्य बम घर वापस ट्रेन पकड़ निकल पड़े। जिनका हरिद्वार, अयोध्या सहित अन्य तीर्थ पर जाने का सपना अधूरा रह गया।
