मोतिहारी।
तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह के द्वारा जिला परिभ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री के पूर्व में प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित स्थलों एवं वहां चल रहे कार्य प्रगति का जायजा लिया गया। साथ ही साथ सात निश्चय पार्ट 2 से संबंधित योजनाओं के प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर आयुक्त के साथ जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल भी मौजूद थे। आयुक्त ने सर्वप्रथम मोतिहारी स्थित कृषि उत्पाद बाजार समिति के जीर्णोद्धार/आधुनिकीकरण के कार्य का अवलोकन किया एवं इससे संबंधित सभी जरूरी जानकारी प्राप्त की। इसी क्रम में मोतिहारी स्थित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का भ्रमण किया एवं वहां पर टाटा टेक्नोलॉजी सेंटर आफ एक्सीलेंस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी सेटअप, लैब, प्रशिक्षण की सुविधाओं/ टूल्स आदि को देखा। यहां पर बताया गया कि यह परियोजना सात निश्चय पार्ट 2 के अंतर्गत संचालित की जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य आईटीआई संस्थानों को सेंटर एक्सीलेंस के रूप में विकसित करना है। सेंटर एक्सीलेंस के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक मशीनों, नवीनतम टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री स्टैंडर्ड पाठ्यक्रम और प्रैक्टिकल आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
आयुक्त ने मोतिहारी और कोटवा को जोड़ने वाले मजुरहा में धनौती नदी पर बन रहे पुल का भी निरीक्षण किया। जिसकी घोषणा प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी। बताया गया कि स्कूल के बन जाने से मोतिहारी का संपर्क सीधे कोटवा से हो जाएगा। जिससे दूरी भी काफी कम हो जाएगी। यहां पर पुल निर्माण की प्रगति को देखकर आयुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि निर्धारित समयावधि में सभी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए। भ्रमण के दौरान उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार, नगर आयुक्त सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा भी उपस्थित थे।




Total Users : 16438
Views Last 30 days : 2676
Views This Month : 1841