Explore

Search

February 17, 2026 10:41 am

IAS Coaching

शहादत दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मोतिहारी।

महात्मा गाँधी के पुण्यतिथि एवं विश्व कुष्ट दिवस पर कुष्ट कालॉनी छतौनी मोतिहारी में एक सभा का आयोजन नव जीवन सेवा आश्रम मोतिहारी एवं जन संवाद मंच द्वारा सुगौली द्वारा किया गया। जिसमे 45 वर्षो से कुष्ट रोगियों का सेवा कर रहे डॉ पीपी स्टीफन को कुष्ट रोगियों द्वारा फूल माला पहनया गया। उन्होंने ने बताया कि गाँधी जी के अथक प्रयास के वावजूद आज भी कुष्ट रोगी कालोनी रहने को मजबूर है। उन्होंने रोगियों ओर भीख मांगना उनकी मजबूरी है। सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर परिवार उन्हें घर से निकलने के लिए मजबूर करते है उन्होंने रोगियों से हाथ मिलाया।

नवप्रवर्तक प्रमोद स्टीफन ने बताया की गांधीजी कुष्ट रोगियों को उठा कर अपने आश्रम में ले जाते थे और उनकी सेवा ,करते हुए उन्हें प्रेम और सनेह दिया करते थे। जिससे प्रेरित होकर रॉयल फोलरो उनकी सहादत दिवस 30 जनवरी पर1954 को विश्व कुष्ट दिवस रखा। अजहर हुसैन अंसारी ने बताया कि कुष्ट रोगियों को घर से निकलना या कस्ट देना समाजिक और क़ानूनी अपराध है। इसके लिए समाज में चेतना लाने की जरूरत है। इसके अलावा डॉ, पवन कुमार, सोमेश्वर दुबे कुष्ट कालोनी रवि कुमार मुखिया कुष्ट कालोनी मोतिहारी और अन्य लोगों ने सम्बोधित किया इसके बाद कॉलोनी के सभी रोगियों को फल वितरण करते हुए सभा का समापन हुआ।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u