मोतिहारी।
सांसद राधामोहन सिंह की अध्यक्षता में संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में संपन्न हुई। उक्त बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित विधायक प्रमोद कुमार, विधायक श्याम बाबू प्रसाद यादव, महापौर
प्रीति गुप्ता, उप महापौर डॉ लाल बाबू गुप्ता,विधान पार्षद गण के जिला प्रतिनिधि, अपर समाहर्ता, अपर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला परिवहन पदाधिकारी, सिविल सर्जन,जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य गण, परियोजना निदेशक nhai मोतिहारी एवं दरभंगा के प्रतिनिधि,कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल मोतिहारी एवं ढाका, सभी कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटर यान निरीक्षक, सभी प्रवर्तन अवर निरीक्षक उपस्थित थे।
उक्त बैठक मे सड़क सुरक्षा के लिए किए गए कार्य, सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए उठाए गए कदम, प्रोटोकॉल के अनुसार ब्लैक स्पॉटों की पहचान तथा सुधार से संबंधित कार्य, सड़क सुरक्षा मानको का कार्यान्वयन, नेक व्यक्तियों को प्रेरित/ प्रोत्साहित करने के लिए उठाए गए कदम सहित जिले में सड़क सुरक्षा अभियान को बढ़ावा देने से संबंधित आवश्यक विचार विमर्श किया गया। समीक्षा में पाया गया कि वर्ष 2024 में जनवरी माह से मई माह तक कुल 185 सड़क दुर्घटना प्रतिवेदित थी जिसमें 171 लोगों की मृत्यु हुई थी। परंतु वर्ष 2025 में माह जनवरी से मई तक कुल 240 सड़क दुर्घटनाएं प्रतिवेदित हुई है जिसमें 191 लोगों की मृत्यु हुई है। इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि दर्ज की गई है।
इस पर माननीय सांसद ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सही तरीके से ब्लैक स्पॉट को चिन्हित किया जाए एवं प्रोटोकॉल के अनुसार वहां जो भी आवश्यक कार्रवाई की जानी है उसे पूर्ण कराई जाए। सड़क दुर्घटना के समय गोल्डन आवर का विशेष महत्व होता है।इसके लिए वैसे लोगों को प्रोत्साहित किया जाए जो दुर्घटनाग्रस्त लोगों को गोल्डन ऑवर में अस्पताल तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओवर स्पीड चलने वाले वाहनों के साथ-साथ खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले चालकों को चिन्हित कर उन्हें दंडित किया जाए।
माननीय सांसद श्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि जिले के सभी माननीय सदस्य गण अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान खासकर के ग्रामीण क्षेत्र के पथों पर भी ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करते हुए उसकी सूची परिवहन कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे जिस पर परिवहन कार्यालय समुचित कार्रवाई करेगा।
विधायक प्रमोद कुमार की मांग पर मेंटेनेंस वाली पथों का भ्रमण कर अभियंताओं को देख लेने का निर्देश दिया गया एवं जहां भी सड़के खराब है और मेंटेनेंस अवधि में है,उन सभी सड़कों को अगले एक माह में ठीक कर देने का निर्देश दिया गया माननीय सांसद ने कहा कि बरसात की मौसम में खराब सड़कों पर जगह-जगह पानी इकट्ठा होने से भी सड़क दुर्घटना की संभावना बढ़ती है अतः इस पर कारगर कदम उठाया जाए। उन्होंने कहा कि वैसी सड़के जिनका मेंटेनेंस अवधि पूर्ण हो चुका है और सड़के खराब हो रही हैं उसको नए सिरे से बनाने के लिए संबंधित कार्यपालक अभियंता डीपीआर भी तैयार करें।
विधायक श्याम बाबू प्रसाद यादव ने ग्रामीण क्षेत्र के सड़कों पर भी ध्यान देने की बात कही।
माननीय सांसद के द्वारा बताया गया कि मोतिहारी के बरियारपुर चौक से हवाई अड्डा चौक तक पथ के दोनों तरफ चौड़ाई और बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मोतिहारी जिला स्कूल के पास आरओबी से सदर अस्पताल की ओर जाने वाली पथ की चौड़ाई भी बढ़ेगी। उस सड़क के किनारे पर बिजली के पोल हैं, जिसे हटाने की बात कही गई। उन्होंने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को इसका एस्टीमेट बनाने का निर्देश दिया।




Total Users : 14714
Views Last 30 days : 2468
Views This Month : 1684