Explore

Search

November 24, 2026 12:34 pm

IAS Coaching

सांसद ने लोकसभा में पेश हुए बजट को विकसित भारत का बजट बताया

मोतिहारी।

सांसद व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीति आयोग के बैठक का बहिष्कार करने वाले कांग्रेसी मुख्यमंत्री के अलावा अन्य मुख्यमंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि नीति आयोग बहुत सी योजनाओं को बनाता है और यह बहुत अच्छी परिपाटी है।अब रेलवे को देख लें।पहले जब रेल बजट आता था।तो रेलवे के विकास के लिए केवल दस से पंद्रह हजार रुपया पूरे देश को मिलता था।आज बीस हजार करोड़ केवल बिहार में रेलवे के विकास को मिला है और यह साठ हजार करोड़ में शामिल नहीं है।नीति आयोग यह तय करता है कि हर स्थान पर क्या विकास होना चाहिए।कांग्रेस की बात करें।तो जिस तरीके से अनुसूचित जनजाति के पैसे को अपने नेताओं के लग्जरी गाड़ी खरीदने के लिए खर्च किया है और जो घोटालेबाज हैं।वह किस मुंह से नीति आयोग की बैठक में शामिल होकर गरीबों के हित की बात करेंगे।

दरअसल,पश्चिमी चंपारण के सांसद व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल मोतिहारी में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यहां उन्होंने एक मॉल का उद्घाटन किया।उसके बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोकसभा में पेश हुए बजट को विकसित भारत का बजट बताया। साथ हीं बिहार को साठ हजार करोड़ रुपया अतिरिक्त दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

 

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u