मोतिहारी।
सुगौली प्रखंड के सुकुलपाकड़ के धूमनी टोला स्थित सिकरहना नदी के ध्वस्त बांध का विधायक ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। क्षेत्रीय विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंच स्थल का जायजा लिया। विधायक श्री गुप्ता ने ध्वस्त बांध के निर्माण के लिए उपस्थित अधिकारियों से मंत्रणा किया।
मौके पर सिकरहना नहर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। यहां बता दें कि बिते माह विधायक राजेश कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जल संसाधन मंत्री से मिलकर सिकरहना नदी के जर्जर बांध व कटावरोधी कार्य करने को लेकर चर्चा किया था। विधायक श्री गुप्ता ने बताया कि बांध निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी। जर्जर व ध्वस्त बांध का निरीक्षण किया गया है।
इस संबंध में सिकरहना विभाग के अभियंता आलोक कुमार ने बताया कि इस दिशा में कार्य किया जाएगा। मौके पर मुख्य पार्षद पति मोहम्मद अलिहसन, उपमुख्य पार्षद पति विकास शर्मा, भाजपा नेता अमर किशोर पटेल, रबि पासवान सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। विधायक श्री गुप्ता द्वारा अधिकारियों के साथ ध्वस्त बांध का जायजा लेने के बाद अब स्थानीय लोगों में बांध निर्माण की उम्मीद बढ़ गई है। यहां बता दे कि बिते कई वर्षों से ध्वस्त बांध के सहारे बाढ़ के समय सिकरहना नदी का पानी फसलों को भारी क्षति पहुंचाती है। जिससे किसानों को भारी नुकसान होता है।




Total Users : 14715
Views Last 30 days : 2469
Views This Month : 1685