Explore

Search

July 24, 2026 2:06 am

IAS Coaching

अंग गौरव सम्मान से अलंकृत हुए अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार

अंग गौरव सम्मान से अलंकृत हुए अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार, अंग शिखर सम्मेलन–2026 में कला जगत की विशिष्ट उपलब्धियों के लिए मिला अंग क्षेत्र का सर्वोच्च सम्मान

मोतिहारी।

राजा दानवीर कर्ण की ऐतिहासिक धरती अंग नगरी भागलपुर के टाउन हॉल में आयोजित अंग शिखर सम्मेलन–2026 के भव्य समारोह में अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त भारतीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार को अंग क्षेत्र के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक “अंग गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट, प्रेरणादायी एवं समाजोपयोगी योगदान के लिए अंग मुक्ति दल (केंद्रीय समिति) द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अपने अभिनव सैंड आर्ट, मूर्तिकला तथा सामाजिक जागरूकता पर आधारित कलाकृतियों के माध्यम से भारत ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके मधुरेंद्र कुमार ने इस सम्मान को अंग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, कला और समाज के प्रति समर्पित सभी कलाकारों के नाम समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक सृजनात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्य करने की नई प्रेरणा देगा।

कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनूठी कला के माध्यम से अंग क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय एवं वैश्विक मंचों पर गौरवान्वित किया है। उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें “अंग गौरव सम्मान” से अलंकृत किया जाना पूरे अंग क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मधुरेंद्र कुमार का अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का वातावरण सम्मान, गौरव और सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत रहा।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u