Explore

Search

October 25, 2026 12:57 am

IAS Coaching

अगर वक्फ कानून पारित हो गया तो जदयू नेताओं का खुद को गांधी और लोहिया का अनुयायी कहना गलत होगा- प्रशांत किशोर

पटना।

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने वक्फ बिल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जन सुराज वक्फ कानून के खिलाफ हैं। अगर मुस्लिम समुदाय को विश्वास में लिए बिना वक्फ कानून पारित किया जाता है तो यह पूरी तरह से गलत होगा। हमारे संविधान निर्माताओं द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय को दिए गए अधिकारों में किसी भी तरह का हस्तक्षेप, वह भी समाज की असहमति के बाद, कतई उचित नहीं है। मुस्लिम समुदाय की सहमति के बिना वक्फ विधेयक में संशोधन करना हमारे संविधान निर्माताओं द्वारा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए किए गए वादे का उल्लंघन होगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर वक्फ कानून पारित होता है तो इसके लिए भाजपा से ज्यादा नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जदयू के सांसद जिम्मेदार होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर जदयू के सांसद वक्फ के खिलाफ वोट करते हैं तो यह कानून नहीं बन सकता। प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को याद दिलाते हुए कहा कि 2015 में मुसलमानों ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए उनका समर्थन किया था। आज वक्फ बिल का समर्थन करके वे मुस्लिम समुदाय से किया वादा तोड़ रहे हैं। नीतीश कुमार को पता होना चाहिए कि उनको मुख्यमंत्री बनाने में मुसलमानों का भी बड़ा योगदान है। और अगर वे वक्फ के खिलाफ वोट नहीं करते हैं तो खुद को गांधी और लोहिया का अनुयायी कहना गलत होगा।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u