Explore

Search

April 20, 2026 4:14 pm

IAS Coaching

अगलगी एवं लू की घटनाओं से निपटने के लिए अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित

मोतिहारी।

बिहार मौसम सेवा केंद्र,पटना और मौसम विभाग,भारत सरकार द्वारा इस साल अप्रैल महीने से भीषण गर्मी और लू चलने का पूर्वानुमान सहित अलर्ट जारी किया गया है। इससे निपटने और जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा की अध्यक्षता में डॉ राधाकृष्णन सभागार मोतिहारी में अंतर्विभागीय बैठक आयोजित की गई।

लू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कूलिंग रूम सहित विशेष बेड अनुमंडलीय अस्पतालों और सदर अस्पताल में इसकी स्थापना की गई है,जहां लू से प्रभावित होने की स्थिति में प्रभावित व्यक्ति को तुरंत विशेष इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
एडीएम ने सिविल सर्जन को विभिन्न स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में ORS और अन्य दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पीएचईडी विभाग द्वारा बताया गया कि जिलांतर्गत खराब चापाकलो की मरमती के लिए धावादल का गठन किया गया है और 50 नए चापाकल स्थापना की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त है जिसमें अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

जिले में भूजल स्तर की नियमति समीक्षा की जा रही है। जिला अंतर्गत सभी नगर निकायों को भीड़ – भाड़ वाले जगहों पर प्याऊ की व्यवस्था करने और आश्रय स्थलों पर पानी की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।अभी जिलांतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अगलगी की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है जिससे निपटने और राहत बचाव कार्य के लिए जिला अग्निशमन पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

आपदा प्रबंधन विभाग बिहार सरकार द्वारा आगलगी की घटनाओं में पीड़ित परिवारों को GR और वस्त्र – बर्तन आदि के लिए 12 हजार रुपए की आर्थिक सहायता 24 घंटे के अंदर उपलब्ध कराया जाना है । आगलगी से प्रभावित परिवारों को गृह क्षति का भी भुगतान किया जाना हैं,जिसके लिए सभी अंचल अधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी को आवश्यक कदम उठाने और तुरन्त राहत बचाव कार्य करने के लिए दिशानिर्देश दिए गए।

बैठक में विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, दैनिक कामगारों,पशुधन आदि के लू और आगलगी से बचाव के उपायों की विस्तृत समीक्षा की गई।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u