Explore

Search

July 24, 2026 3:39 am

IAS Coaching

अग्निकांड पीड़ित परिवार को त्वरित प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराई गई

मोतिहारी।

पूर्वी चम्पारण जिले के ढाका अनुमंडल अंतर्गत बड़हरवा फतेहपुर आवासीय भवन में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण अग्निकांड हुआ। सूचना प्राप्त होते ही अनुमंडल पदाधिकारी, ढाका के नेतृत्व में अग्निशमन की दो टीमें घटनास्थल पर तत्काल पहुँचीं और आग पर नियंत्रण पाया गया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में तीन व्यक्तियों की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुखद है। मृतकों में राजकुमार साह के पुत्र रुद्र कुमार (आयु 8 वर्ष) एवं पुत्री सृष्टि कुमारी (आयु 12 वर्ष), ढाका अंचल निवासी तथा प्रिंस कुमार (आयु 28 वर्ष), पुत्र शिवनाथ सिंह, घोड़ासहन निवासी, शामिल हैं। घटना में घायल राजकुमार साह का उपचार जारी है।

जिला प्रशासन द्वारा घटनास्थल का तत्काल दौरा किया गया। मृतकों के निकटतम परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार के प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि का चेक अनुमंडल पदाधिकारी ढाका के द्वारा उपलब्ध कराया गया।

शोकसंतप्त परिवारों के प्रति जिला प्रशासन की ओर से गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की जाती हैं तथा यह आश्वस्त किया जाता है कि इस कठिन घड़ी में प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ है। गृह क्षति के मुआवजे का भुगतान यथाशीघ्र सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

 

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u