Explore

Search

July 24, 2026 2:48 am

IAS Coaching

अमन-चैन और भाईचारे की दुआ के साथ मनाया गया बकरीद पर्व

मोतिहारी।

सुगौली प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को त्याग, बलिदान और भाईचारे का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विशेष नमाज अदा कर देश में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिला। नए परिधानों में बच्चे, युवा और बुजुर्ग ईदगाहों की ओर जाते नजर आए। पूरे दिन बकरीद की मुबारकबाद और दावतों का सिलसिला चलता रहा।

नगर पंचायत द्वारा सभी ईदगाहों एवं मस्जिदों के आसपास विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था कराई गई थी। कई स्थानों पर मेले जैसा माहौल देखने को मिला। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सहित छपवा, सुगांव, श्रीपुर, भरगांवा, छपरा बहास, सुकुल पाकड़ बेलदरिया, हाता, बक्सा और बगही समेत अन्य गांवों में भी शांतिपूर्ण वातावरण में बकरीद की नमाज अदा की गई।
पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

प्रखंड विकास पदाधिकारी नूतन किरण, अंचलाधिकारी कुंदन कुमार, थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक संजीव मौआर, अपर थानाध्यक्ष अभिनव राज, एसआई अनुराग राज एवं नवीन कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान लगातार विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी करते रहे।

नमाज के बाद सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दीं। लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर दावत में हिस्सा लिया और त्योहार की खुशियां साझा कीं।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u