Explore

Search

September 7, 2026 7:05 pm

IAS Coaching

अरेराज धाम में अलौकिक नजारा: बाबा सोमेश्वर नाथ के भक्तों पर हेलिकॉप्टर से हुई आकाशीय पुष्प वर्षा

मोतिहारी

सावन के पवित्र महीने की सोमवारी के पावन अवसर पर आज पूर्वी चंपारण  के सुप्रसिद्ध और ऐतिहासिक श्री सोमेश्वर नाथ धाम, अरेराज में एक बेहद अद्भुत, दिव्य और अविस्मरणीय दृश्य देखने को मिला। बिहार सरकार और पर्यटन विभाग की विशेष पहल पर आज सुबह कतारबद्ध खड़े लाखों श्रद्धालु कांवरियों और शिवभक्तों के स्वागत में हेलिकॉप्टर से आकाशीय पुष्प वर्षा की गई।

निर्धारित समय के अनुसार, जैसे ही गुलाब की पंखुड़ियों से लदा हेलिकॉप्टर अरेराज धाम के आसमान पर पहुंचा, वैसे ही पूरा मंदिर परिसर और मुख्य कांवरिया मार्ग फूलों की खुशबू से महक उठा। भोलेनाथ के जयकारों के बीच आकाश से बरसते फूलों की पंखुड़ियों को देखकर वहां मौजूद श्रद्धालुओं का मन और आत्मा दोनों तृप्त हो गए। अपनी कठिन पैदल यात्रा के बाद मिले इस अभूतपूर्व सम्मान और भव्य स्वागत को देखकर कई कांवरियों की आंखें श्रद्धा से नम हो गईं।

पुष्प वर्षा के दौरान केसरिया रंग में रंगे शिवभक्तों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। पूरा अरेराज धाम ‘हर हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘बाबा सोमेश्वर नाथ की जय’ के गगनभेदी नारों से लगातार गुंजायमान रहा। भक्तों ने हाथ उठाकर आसमान से बरसती पंखुड़ियों को समेटा और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। स्थानीय नागरिकों और मंदिर प्रबंधन ने भी कांवरियों के हौसला-अफजाई के लिए प्रशासन के इस कदम की खुले दिल से सराहना की है।
वही इस संबंध में मंदिर के प्रधान पुजारी व महंत श्री श्री 1008 रविशंकर गिरी ने इस मौके को यादगार व अविस्मरणीय बताया और कहा कि  इस ऐतिहासिक पल के लिए वे भाजपा सरकार को बधाई है । बिहार सरकार के सौजन्य से जो पुष्पवर्षा की गई है उससे भक्तों के उत्साह में काफी बृद्धि हुई है और लोग इस ऐतिहासिक पल को हमेशा याद रखेंगे।

इस भव्य हवाई कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में उमड़ी भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस बल की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अनुमंडल स्तर के वरीय अधिकारियों की देखरेख में चप्पे-चप्पे पर मजिस्ट्रेट और सुरक्षा बलों की तैनाती रही, जिससे श्रद्धालुओं को बिना किसी बाधा के सुलभ और सुरक्षित तरीके से बाबा का दर्शन व जलार्पण करने का अवसर मिला।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u