मोतिहारी।
मोतिहारी में आग ने बरपाया कहर। तीन बच्चियों को मौत के घाट उतारा। पूर्वी चंपारण जिले के दरपा थाना क्षेत्र के नरकटिया में खाना बनाने के दौरान एक घर में आग लगने से 3 सगी बहनों की मौत हो गई। घटना के बाद कोहराम मच गया। मृतक बच्चियां मठिया निवासी रामबाबू साह की बेटी मुस्कान कुमारी (6), पायल कुमारी (5), संतोषी कुमारी (2) है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले रामबाबू साह की पत्नी ममता अपने तीनों बच्चों को लेकर अपने मायके आई थी। ग्रामीणों के अनुसार खाना बनाने के दौरान चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। तेज हवा के कारण देखते ही देखते ही पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग बेकाबू हो गई। आगलगी में घर में मौजूद तीनों बच्चियां फंस गई। घटना में आधा दर्जन से ज्यादा मवेशी भी जलकर मर गए है।
स्थानीय लोगों की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृत बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजा और उचित सहायता देने की मांग की है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रोरो कर बुरा हाल हो गया है। हृदय विदारक घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने घटना का जायजा लिया।
आग में जली बच्चियों की नानी मंजू देवी ने बताया कि उसकी बेटी ममता कुमारी एक माह पहले मायके आयी थी इसलिए कि वह गर्भवती है और बच्चा होने वाला है। उन्होंने बताया कि गाय को खिलाकर घर में बांध कर जानवरों के लिए चारा लाने खेत में चली गई, वहीं बच्चों के लिए ममता खाना बना रही थी। अचानक से चूल्हे से निकली चिंगारी से घर में आग पकड़ लिया जब तक वह कुछ समझ पाती आग की लपटें तेज हो गई, ख़ुद को बचाते हुए वह घर से बाहर निकल शोर मचाने लगी, वहीं बग़ल के कमरे में खेल रहे तीनो बच्चे ख़ुद को बचाने के लिए चट्टी का बोड़ा ओढ़ लार चौकी के नीचे जाकर छुप गया, तब तक आग पूरे घर में चारों तरफ़ से फैल गई। ग्रामीण और फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग को बुझाती अब तक दो बच्चियों की जलने से मौत हो चुकी थी और एक गंभीर रूप से घायल हों गई थी, आनन फ़ानन में उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया जा ही रहा था, कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।


