Explore

Search

April 21, 2026 2:17 pm

IAS Coaching

एनजीओ के खिलाफ रसोइयों का धरना तीसरे दिन भी जारी

मोतिहारी।

पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली नगर के सरकारी स्कूलों में एनजीओ द्वारा मध्यान्ह भोजन बांटे जाने के विरोध में रसोइयों का धरना सुगौली बीआरसी परिसर में तीसरे दिन भी जारी रहा। बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ एक्टू की प्रखंड शाखा के बैनर तले रसोइया कार्य बहिष्कार कर धरना पर बैठी हैं। रसोइयों का आरोप है कि एनजीओ द्वारा छात्रों से थाली धुलवाने और भोजन परोसवाने का काम कराया जा रहा है। यह बच्चों से श्रम लेना है, जो अपराध की श्रेणी में आता है। धरना को संबोधित करते हुए संगठन के जिला सचिव दिनेश प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि रसोइया मानदेय बढ़ने की उम्मीद कर रही थीं, लेकिन सरकार ने उनकी नौकरी ही खतरे में डाल दी है। उन्होंने कहा कि जब तक एनजीओ का टेंडर रद्द नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। दिनेश प्रसाद ने बताया कि 9 जुलाई 2025 को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।

धरना को भाकपा माले नेता कामरेड भोला राम और भोला साह ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी रसोइयों की जायज मांगों का समर्थन करती है। धरना की अध्यक्षता रीना देवी ने की। धरने में सुभावती देवी, किरण देवी, ललिता देवी, उषा देवी, लालमुनि देवी, आशा देवी, बबिता देवी, कुसुमतारा देवी, मंजू देवी, रिंकी देवी, पन्ना देवी, चिंता देवी, पुष्पा देवी आदि मौजूद रही।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u