Explore

Search

April 21, 2026 6:29 pm

IAS Coaching

एनजीओ द्वारा मध्याहन भोजन देने का रसोईयों ने किया बिरोध,दिया धरना

मोतिहारी।

सुगौली नगर क्षेत्र के विद्यालयों में एनजीओ द्वारा एमडीएम का खाना देने पर रसोईयों ने इसका विरोध किया। कई रसोईयों ने छात्रों को खाना खिलाने से इंकार कर दिया। इसको लेकर आक्रोशित रसोईयों ने बीआरसी के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। मौके पर बिहार राज्य रसोइया संघ के जिला सचिव दिनेश कुशवाहा भी मौजूद रहे। उन्होंने एनजीओ द्वारा विद्यालय में मध्याहन भोजन देने की व्यवस्था का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि नगर के 24 विद्यालयों में एनजीओ द्वारा खाना सौंपा जा रहा है। यह एनजीओ करण व्यवस्था ठीक नहीं है। इसको लेकर बीआरसी के समक्ष रसोईयों द्वारा धरना दिया जा रहा है। इस तरह रसोईयों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मौके पर भाकपा माले नेता भोला साह ,मो इसराफिल आदि मौजूद थे। इस मौके पर रसोईयों ने व्ववस्था के विरोध आक्रोश जताते हुए जमकर नारे लगाये।

रसोईयों बताया कि इतना दिन से खाना बनाते आ रहे है और अब एनजीओ द्वारा खाना विद्यालय में दिया जा रहा है। अब हमलोगों का क्या होगा। जब वेतन बढ़ाने की बात होती है तब एनजीओ द्वारा खाना बनाने का काम सौंपा जा रहा है। अभी सरकार द्वारा एनजीओ से भोजन देने का जिम्मा सोंपा गया है, कहीं दो महीना बाद हमलोगों को इस काम से हटा दिया जाएगा।
राजकीय मध्य विद्यालय सुगौली बालक में जब एनजीओ ने खाना आया तो आक्रोशित रसोईयों ने खाना लौटा दिया। जिसके बाद दुबारा खाना आया तो छात्र खाना खाए।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u