Explore

Search

July 24, 2026 11:12 am

IAS Coaching

एनडीए प्रत्याशी डां संजय जायसलाल के पक्ष में भव्य रोड शो का आयोजन किया गया

मोतिहारी।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी संजय जायसवाल के समर्थन में रक्सौल में विशाल रोड शो का आयोजन किया गया। रोड शो के दौरान भारी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे। जिस दौरान एनडीए सर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। रक्सौल नगर के सोना टॉकिंज चौक से शुरू होकर यह रोड शो शहर के सभी मार्गो से गुजरा और जय श्री राम के नरों से पूरा इलाका घंटों तक गूंजते रहा।

रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा भी की। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता नित्यानंद राय व सम्राट चौधरी ने कहा कि वे भाजपा को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम, काम और जय श्री राम पर वोट मांगने आए है। कहा कि संजय जायसवाल पीएम मोदी के सच्चे सिपाही है और इनकी जीत पीएम मोदी की जीत है। इसका वजह यह है कि पीएम का लक्ष्य देश में चार सौ का आंकड़ा पार करना है और यह तभी संभव है जब संजय जायसवाल की जीत होगी।

उन्होंने कहा कि इन्होंने लोकसभा क्षेत्र में जो काम किया है वह एक मिशाल है। इनकी जीत में ही इस क्षेत्र का कल्याण संभव है। इनकी जीत होगी तभी भाजपा देश में चार सौ का आंकड़ा पार करेगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता को वह दिन याद होगा जब देश किस विकट स्थिति से गुजर रहा था। उस स्थिति पर मोदी के कुशल नेतृत्व कि वजह से विजय पाया जा सका है। पीएम मोदी ने देश का मान और सम्मान पूरे संसार में फैलाया है। आज भारत विश्व गुरु बन रहा है और अब विश्व की निगाहे भारत की तरफ टिंकी हुईं हैँ। इन्होंने तेजस्वी यादव के सम्बन्ध में कहा की इनके द्वारा लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा। नित्यानंद राय ने कहा कि जाती धर्म से ऊपर उठकर भाजपा व एनडीए प्रत्याशियों को जिताये। कही भ्र्म में रहने की जरूरत नहीं है। देश में मोदी की भयंकर लहर चल रही है। इनके साथ विधायक प्रमोद सिन्हा, लोजपा प्रदेश महासचिव पंकज ऊर्फ लोहा पाण्डेय पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद, प्रकाश राय, भुवन पटेल, ई जीतेंद्र कुमार, गुडडू सिंह, मनीष दूबे, राजकिशोर राय, कन्हैया सर्राफ, कमलेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u