Explore

Search

July 24, 2026 6:36 pm

IAS Coaching

एमडीए कार्यक्रम की तैयारी को लेकर समीक्षात्मक बैठक का हुआ आयोजन

एमडीए कार्यक्रम की तैयारी को लेकर समीक्षात्मक बैठक का हुआ आयोजन, जन- जागरूकता के साथ 10 फ़रवरी से खिलाई जाएगी सर्वजन दवा

मोतिहारी।

जिला मलेरिया कार्यालय में डीवीभीडीसीओ डॉ शरत चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में एमडीए कार्यक्रम की तैयारी एवं सफलता को लेकर समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रवण कुमार पासवान ने बताया की
जन- जागरूकता के साथ आगामी 10 फ़रवरी से सर्वजन दवा खिलाई जाएगी। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिले के भीडीसीओ, पिरामल स्वास्थ्य, सिफार के जिला एवं प्रखंड प्रतिनिधि शामिल हुए।मौके पर उपस्थित जिले के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रवण कुमार पासवान ने बताया कि फाइलेरिया एक बार होने पर जीवन में कभी ठीक नहीं होता है यह मच्छर के काटने से फैलने वाला रोग है इसलिए इससे जन समुदाय को सुरक्षित रहने के लिए आसपास स्वछता जरुरी है, साथ ही जनसमुदाय को वर्ष में एकबार खिलाई जाने वाली सर्वजन दवा का सेवन करने के लिए जागरूक करने की आवश्यकता है। वहीं प्रचार प्रसार के लिए जन प्रतिनिधियों का सहयोग बहुत जरुरी है।

वहीं जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी के द्वारा सिफार के जिला प्रतिनिधि बिनोद श्रीवास्तव से
रोगी हित धारक मंच का गठन, कर कार्यक्रम में सहयोग, जन जागरूकता, की जानकारी ली गईं। उन्होंने चार ब्लॉक मे चल रहे रोगी हित धारक मंच का गठन, स्कूल एवं समुदाय मे जागरूकता अभियान चला कर फैलेरिया बीमारी के प्रति लोगो को जागरूक करने, एमएमडी पी किट वितरण की बातें बताई ।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u