Explore

Search

April 20, 2026 4:13 pm

IAS Coaching

एसडीएम श्वेता भारती ने किया तुरकौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं पंचायत भवन का निरीक्षण

मोतिहारी।

जिले में निर्धारित आयू वर्ग के अधिकांश लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु बिहार राज्य सरकार के निर्देश पर सोमवार से तीन दिवसीय अभियान चलाई जा रहीं है ताकि लक्ष्य अनुरूप तीन दिनों में 3 लाख योग्य लाभार्थीयों का कार्ड बनाया जा सकें।इसी क़ो लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम श्वेता भारती ने मंगलवार क़ो तुरकौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं पंचायत भवन का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों क़ो जागरूकता चलाकर अधिक से अधिक लोगों क़ो लाभान्वित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा की आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका के अलावा जीविका का भी सहयोग करें।जिले के आयुष्मान भारत के जिला प्रतिनिधि जयंत कुमार ने कहा की जिनके पास भी राशन कार्ड है वो सभी व्यक्ति आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हैं. साथ ही जिनका भी उम्र 70 साल या उससे ज्यादा है उन सभी का भी राशन कार्ड नहीं रहने पर भी आयुष्मान कार्ड बनेगा वो सभी अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं।

आयुष्मान कार्ड (गोल्डन कार्ड) अपने से बनाने का लिंक –
https://beneficiary.nha.gov.in मोबाइल APP का लिंक
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.beneficiaryapp&pcampaignid=web_share
आयुष्मान लाभार्थी अब अपना आयुष्मान कार्ड (गोल्डन कार्ड ) खुद से बना सकते हैं ।
इसके अलावा आप किसी भी वसुधा केंद्र (साइबर कैफे), या अपने पंचायत के कार्यापालक सहायक के द्वारा भी बनवा सकते हैं।कार्ड बनाने हेतु वीडियो का लिंक

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u