Explore

Search

July 24, 2026 2:48 am

IAS Coaching

एसपी ने एलटीएफ प्रभारी एवं स्थानीय चौकीदार को निलंबित किया

मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के मुसवा भेड़िहारी गांव में अवैध शराब निर्माण का वीडियो वायरल होने व खबर चलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात मंगलवार को खुद मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके का निरीक्षण किया। जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर LTF प्रभारी और स्थानीय चौकीदार को तत्काल निलंबित कर दिया गया। वहीं ड्रोन कैमरे से गांव और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी तेज कर दी गई है। पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुराने भट्ठियों के अवशेष और ड्राम जब्त कर थाने लाए जा रहे हैं। फिलहाल वायरल वीडियो के सटीक स्थान को चिन्हित करने का काम जारी है।

यहां बता दें कि सोमवार को पुलिस सुगौली के मुसवा भेड़ियारी में शराब कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध छापेमारी किया। छापेमारी के क्रम में पुलिस ने 180 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। साथ हीं पुलिस ने आधा दर्जन शराब भट्ठी को भी ध्वस्त किया। जबकि 2500 पास को विनष्ट किया गया था।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u