Explore

Search

September 7, 2026 7:07 pm

IAS Coaching

एसपी स्वर्ण प्रभात ने भारत-नेपाल सीमा का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश!

मोतिहारी।

नेपाल से सटे मोतिहारी जिले की सीमा पर विधि-व्यवस्था की स्थिति को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सोमवार को रक्सौल, जितना, भेलाई सहित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया। नेपाल राष्ट्र में हाल ही में उत्पन्न स्थिति के मद्देनज़र उन्होंने सीमा पर कानून-व्यवस्था की गंभीर समीक्षा की और मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने कहा कि सीमा से लगे सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल की सक्रियता और गश्त बढ़ाई जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सीमा क्षेत्र से होकर गुजरने वाले सभी लोगों और वाहनों की कड़ी जांच होनी चाहिए ताकि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की घुसपैठ को रोका जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि सीमा सुरक्षा के मद्देनज़र खुफिया तंत्र को और मजबूत किया जाए। किसी भी प्रकार की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करें।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u