Explore

Search

July 24, 2026 5:48 am

IAS Coaching

कल सहयोग शिविर का जिले में होगा शुभारंभ पहले चरण में 19 मई को जिला के 54 पंचायत में लगेगा शिविर

मोतिहारी।

कल सहयोग शिविर का जिले में होगा शुभारंभ
पहले चरण में 19 मई को जिला के 54 पंचायत में लगेगा शिविर। आम नागरिकों को उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करने तथा उनके त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए बिहार सरकार द्वारा पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन कल दिनांक 19.05. 2026 से प्रारंभ हो रहा है।
सहयोग शिविर का आयोजन प्रत्येक माह के पहले एवं तीसरे मंगलवार को पंचायतवार निर्धारित रोस्टर के आधार पर किया जाएगा।

19 मई को समाधान शिविर का आयोजन :-
1.आदापुर प्रखंड के आंधरा और मझरिया पंचायत में किया जाएगा जिसके लिए उप विकास आयुक्त पूर्वी चंपारण डॉ प्रदीप कुमार को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।
2.छौरादानो प्रखंड के भेलवा और महुआवा पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन होगा
3.रामगढ़वा प्रखंड के अधकपरिया और जैतापुर पंचायत में।
4.रक्सौल प्रखंड के नोनियाडीह और धनगढ़वा कौड़िहार में।
5.बनकटवा प्रखंड के बनकटवा और जीतपुर में सहयोग शिविर लगेगा।
6.चिरैया प्रखंड के खोरा और सरौरगढ़ पंचायत में ।
7.ढाका प्रखंड के करसहीया और गहई पंचायत में।
8.घोड़ासहन प्रखंड के गुर्मियां और बगही भेलवा पंचायत में।
9.मधुबन प्रखंड के दुलमा और भेलवा में
10.पकड़ीदयाल प्रखंड के सिराहां और सुंदर पट्टी पंचायत में
11.पताही प्रखंड के बलुआ जुल्फिकारबाद और बखरी पंचायत में।
12.फेनहारा प्रखंड के खानपिपरा और रूपौलिया पंचायत में।
13.तेतरिया प्रखंड के कोठिया एवं पुनास लहलादपुर पंचायत में।
14.बंजरिया प्रखंड के जनरेवा एवं पचरुखा मध्य पंचायत मे।
15.कोटवा प्रखंड के मछरगांवा एवं कररिया पंचायत में
16.मोतीहारी प्रखंड के झीटकहिया एवं नौरंगिया पंचायत में।
17.पिपरा कोठी प्रखंड के ढेकहां दक्षिणी और वीरछपरा पंचायत में।
18.सुगौली प्रखंड के सुकुल पाकड़ और माली पंचायत में
19. तुरकौलिया प्रखंड के जयसिंहपुर पूर्वी और जयसिंहपुर दक्षिणी पंचायत में।
20. चकिया प्रखंड के चिंतामणपुर और जमुनिया पंचायत में।
21. कल्याणपुर प्रखंड के दरमाहा और रघुनाथपुर पंचायत में
22.केसरिया प्रखंड के पूर्वी सरोतर और पश्चिमी सरोतर पंचायत में
23. मेहसी प्रखंड के हरपुर नाग और परतापुर पंचायत में।
24.अरेराज प्रखंड के बभनौली और रढिया पंचायत में।
25.हरसिद्धि प्रखंड के पानापुर रंजीता और सोनबरसा पंचायत में।
26.पहाड़पुर प्रखंड के कोटवा और कमाल पिपरा पंचायत में।
27.संग्रामपुर प्रखंड के संग्रामपुर पूर्वी और संग्रामपुर पश्चिमी पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u