‘किड्स टेक्नोलॉजिया 2026’ का सफल आयोजन: ‘कबाड़ से जुगाड़’ तकनीक से बच्चों ने बनाए स्मार्ट गैजेट्स
मोतिहारी।
उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेपुर के तत्वाधान में आधुनिक तकनीक के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘किड्स टेक्नोलॉजिया 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि सीआईएसएफ जवान रविन्द्र कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार एवं जटाशंकर प्रसाद ने संयुक्त रूप से पौधे में जल अर्पित कर किया।
इस प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने “कबाड़ से जुगाड़” की अनूठी सोच और नवाचार का परिचय देते हुए गत्ते और पुरानी वस्तुओं के इस्तेमाल से कंप्यूटर सिस्टम, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्ट मोबाइल के बेहद आकर्षक एवं रचनात्मक मॉडल तैयार किए।
विजेताओं की सूची
छात्रों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों की रचनात्मकता और कार्यकुशलता के आधार पर विजेताओं का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया:
स्कूल टॉपर (ओवरऑल विजेता):
प्रथम स्थान: कृतिका कुमारी (कक्षा 8वीं)
द्वितीय स्थान: अभिनय कुमार, 7वीं कक्षा
तृतीय स्थान: क्रिंजल कुमारी 6ठा कक्षा
वर्ग (कक्षा) स्तर के विजेता
प्रथम स्थान: देव झा, सोनाक्षी जायसवाल, अर्चना कुमारी
द्वितीय स्थान: साहिल कुमार, सताक्षी झा, ऋतिक राज
तृतीय स्थान: मीनाक्षी कुमारी, जिम्मी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी
सम्मान एवं पुरस्कार वितरण
प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथियों एवं प्रधानाध्यापक द्वारा सभी विजेता बच्चों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बच्चों के इस नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक मुन्ना कुमार ने किया। वही कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षकगण शामिल हुए जिसमें दिलीप कुमार, संतोष कुमार शर्मा, दिलीप कुमार, पंकज कुमार , रूपम वर्मा, राधा देवी, अर्चना कुमारी गुप्ता, दीप्ति , रूबी कुमारी , मधु रानी शामिल रहे।


