Explore

Search

July 24, 2026 3:44 am

IAS Coaching

केवाईसी को लेकर लोगों को हो रही परेशानी, सर्वर ठप होने से बढ़ी परेशानी

[

मोतिहारी।
सुगौली प्रखंड में केवाईसी को लेकर लोगों के बीच भारी अफरा-तफरी मची हुई है। वृद्धा पेंशन, पीएम किसान सम्मान निधि और राशन योजना से जुड़े लाभार्थी सुबह से ही ब्लॉक, सीएससी और साइबर कैफे पर पहुंच रहे हैं। हालात यह हैं कि हर जगह लंबी कतारें लगी हैं, जिसमें बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। ठंड के वावजूद भी लोग केवाईसी कराने पहुंच रहे है, लेकिन सर्वर डाउन के कारण वैरंग वापस हो रहे है। कई मामलों में उंगलियों के निशान नहीं मिलने पर आईरिस स्कैन के जरिए केवाईसी की जा रही है।

प्रखंड सहायक तकनीकी प्रबंधक अंकित यादव ने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों से समय पर केवाईसी कराने की अपील की है। हालांकि बीते पांच दिनों से सर्वर डाउन रहने के कारण कामकाज ठप है, जिससे लोग निराश होकर वापस घर लौटने को मजबूर हैं। ग्रामीण इलाकों में यह समस्या और भी गंभीर बनी हुई है। सोमवार को बेलवतिया में बड़े संख्या में पहुंचे लोगों का केवाईसी नहीं हो सका।

मौके पर प्रखंड सहायक तकनिकी प्रबंधक अंकित यादव, नेयाज अहमद, मोह्. नेमातुललाह, चैन पंडित, जकिर आलम, मोहम्मद मियां, अली असगर मिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u