कैथवलिया में आज रचेगा इतिहास:विश्व के सबसे विशाल शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा
मोतिहारी।
मोतिहारी के कैथवलिया स्थित बिराट रामायण मंदिर परिसर आज ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की भव्य स्थापना आज देशभर के श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संपन्न होगी। इस अवसर पर गंगा, यमुना, नर्मदा सहित देश की अनेक पवित्र नदियों के जल से शिवलिंग का विशेष जलाभिषेक किया जाएगा।
स्थापना समारोह को और दिव्य बनाने के लिए हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठेगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्य सरकार के दर्जनों मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे। वहीं देश के प्रख्यात विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।




Total Users : 17215
Views Last 30 days : 1323
Views This Month : 534