Explore

Search

July 24, 2026 3:44 am

IAS Coaching

सीएम आवास बैठक खत्म, कल JDU जॉइन करेंगे निशांत कुमार

 सीएम आवास बैठक खत्म, कल जेडीयू जॉइन करेंगे निशांत, अटकलों पर लगा विराम

मुख्यमंत्री आवास पर चल रही जेडीयू की अहम बैठक अब खत्म हो गई है। बैठक खत्म होने के बाद बिहार विधान परिषद सदस्य और जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बड़ा बयान दिया है।
नीरज कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार कल जेडीयू की सदस्यता लेंगे और औपचारिक रूप से पार्टी जॉइन करेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैठक में मौजूद सभी नेताओं और विधायकों को आश्वस्त किया है कि वे कहीं नहीं जा रहे हैं। उन्होंने साफ कहा है कि वे बिहार में भी रहेंगे और दिल्ली में भी पार्टी और सरकार पर नजर रखेंगे।

बैठक के दौरान कई विधायक, सांसद और विधान परिषद सदस्य भावुक भी हो गए। कुछ नेता मुख्यमंत्री के सामने फूट-फूट कर रोने लगे और उनसे पूछा कि आखिर ऐसी क्या स्थिति बन गई कि वे दिल्ली जा रहे हैं।
इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी को भरोसा दिलाया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। वे बिहार में ही रहेंगे और आप लोगों के बीच में रहेंगे।

वहीं जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने यह भी संकेत दिया कि निशांत कुमार की पार्टी में एंट्री के बाद उन्हें संगठन या बिहार की राजनीति में कोई बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u