Explore

Search

July 24, 2026 3:42 am

IAS Coaching

निशांत कुमार का राजनीति में इंट्री, जदयू की सदस्यता ग्रहण किया

बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में अब विधिवत इंट्री हो गई। जिन्होंने आधिकारिक तौर पर जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली। पटना में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई, जबकि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने उन्हें पार्टी का अंग वस्त्र भेंट किया। निशांत के राजनीति में औपचारिक प्रवेश के बाद अब सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण की। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई, जबकि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने उन्हें पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान निशांत कुमार ने ललन सिंह का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

पार्टी में शामिल होने के बाद अपने संबोधन में निशांत कुमार ने कहा कि पिछले बीस वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए जो काम किए हैं, उन्हें वे घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता के तौर पर वे जदयू को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे और जनता के दिलों में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।
इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, वहीं बिहार के अलग-अलग जिलों से आए हजारों समर्थकों की भीड़ पटना की सड़कों पर उमड़ पड़ी। समर्थकों ने निशांत के पार्टी में शामिल होने पर खुशी जताई।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u