Explore

Search

July 24, 2026 3:43 am

IAS Coaching

विधायक बबलू गुप्ता ने चिराग पासवान से मिलकर विकास कार्यों को लेकर चर्चा किया

सुगौली के विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिलकर क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। दिल्ली में हुई एक अहम मुलाकात ने पूर्वी चंपारण, खासकर सुगौली क्षेत्र में विकास की संभावनाओं को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। सुगौली के विधायक श्री गुप्ता ने हाल ही में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से दिल्ली में मुलाकात की।

इस मुलाकात को क्षेत्रीय विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इस दौरान पूर्वी चंपारण में औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसरों को लेकर बातचीत हुई। खासकर यह संभावना जताई जा रही है कि सुगौली या पूरे पूर्वी चंपारण जिले में भविष्य में फूड प्रोसेसिंग पार्क जैसी बड़ी परियोजना स्थापित हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह इलाके के किसानों और युवाओं के लिए बड़ा अवसर साबित होगा। फूड प्रोसेसिंग पार्क बनने से स्थानीय कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग यहीं हो सकेगी और उन्हें सीधे बाजार से जोड़ा जा सकेगा। इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलने के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। पूर्वी चंपारण कृषि प्रधान जिला है, ऐसे में इस तरह की परियोजना यहां की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे सकती है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन दिल्ली में हुई इस मुलाकात के बाद क्षेत्र में उम्मीदें जरूर बढ़ गई हैं।

स्थानीय लोगों और राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर केंद्र और राज्य सरकार की पहल से इस तरह की परियोजना सुगौली या पूर्वी चंपारण को मिलती है, तो यह इलाके के विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है। फिलहाल सबकी नजर आने वाले समय में होने वाले फैसलों पर टिकी है, जिससे यह स्पष्ट होगा कि यह मुलाकात महज राजनीतिक शिष्टाचार थी या क्षेत्र के विकास की किसी बड़ी पहल की। विधायक श्री गुप्ता ने बताया कि विकास के मुद्दे व समस्याओं को लेकर श्री पासवान चर्चा हुई है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u