Explore

Search

September 7, 2026 4:56 pm

IAS Coaching

ख्वाब फाउंडेशन द्वारा सत्याग्रह सहित सम्मान कलामवाद पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम आयोजित

मोतिहारी।

ख्वाब फाउंडेशन द्वारा सत्याग्रह सहित सम्मान कलामवाद पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम स्थानीय आर्य विद्यापीठ के सभागार में सफल आयोजन किया गया। ख्वाब फाउंडेशन के संस्थापक मुन्ना कुमार द्वारा लिखित कलामवाद पुस्तक का विमोचन किया गया।जिसके मुख्य अतिथि के रूप में एसएनएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर प्रदीप कुमार रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रयोजन कर किया गया जिसमें आर्य विद्यापीठ के मैनेजिंग डायरेक्टर रंजीत कुमार, सुप्रसिद्ध साहित्यकार विनय कुमार, अब्दुल कलाम, विद्वान शिक्षक अखिलेश ठाकुर अरुण कुमार, रामेश्वर ठाकुर, शंभू सिंह, अर्पणा सिंह ने दी प्रज्वलित कर किया। कलम वाद पुस्तक मुन्ना कुमार की डॉक्टर कलाम से मुलाकात के अनुभव वार्तालाप और मिलने के बाद किए गए कार्य और युवाओं के लिए सामाजिक कार्य करने का एक रूपरेखा दिया गया। वही इस अवसर पर 13 साहित्यकारों को सत्याग्रह सहित सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।

 

सम्मानित होने वाले में पटना से अभिषेक श्रीवास्तव दीपक तिवारी, बेगूसराय से सत्यम भारती, मुजफ्फरपुर से सतीश कुमार साथी, अभिषेक प्रियदर्शी, डॉ अविनाश भारती, बेतिया से राहुल कुमार, दरभंगा से संजीव कुमार, जावेद अब्दुल्ला, पूर्वी चंपारण से राजीव कुमार झा, मिथिलेश कुमार घायल, डीआर फैज शकीर, डॉ स्वयंभू सलाद शामिल रहे। इन लेखकों का वीडियो फिल्म का प्रदर्शन हुआ। वही वहीं पांच पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया । वही सक्रिय पाठकों को भी पठान हेतु डॉक्टर कलम लाइफ चेंजर अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मुन्ना कुमार ने कहा कि लेखन एक कला है जिसे प्रोत्साहित करना चाहिए और युवाओं को खासकर इसमें आगे आकर अपने लिखने को समाज और देश निर्माण के लिए प्रयोग करना चाहिए।

मंच का संचालन मनीला दहल और हर्षिता सिन्हा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अब्दुल कलाम, विनय कुमार, विजय कुमार, भारत भूषण आजाद, अमर कुमार, सत्यदेव प्रसाद कुशवाहा, श्वेता कुमारी, रंजीत कुमार पंडित, सनी शेखर, प्रीति जायसवाल अभिनव वशिष्ट,संदीप कुमार सहनी आदि शामिल है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u