Explore

Search

September 20, 2026 2:45 pm

IAS Coaching

गणपति के जयकारों से गूंजा राधाकृष्ण मठ मंदिर, पांच दिवसीय गणेश पूजा शुरू

मोतिहारी।

सुगौली नगर के मुख्य बाजार रोड स्थित राधाकृष्ण मठ मंदिर परिसर में सोमवार से पांच दिवसीय श्री गणेश पूजा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। पूजा के पहले दिन मंदिर परिसर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
गणेश पूजा के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा और रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप दिया गया है। विभिन्न प्रकार की सजावटी सामग्रियों से सजे पूजा पंडाल श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं। पूजा शुरू होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की तथा सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। पांच दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहेगा।
पूजा समिति के संरक्षक महंत मनीष दास ने बताया कि गणेश पूजा को लेकर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है। मुख्य बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं में पूजा को लेकर काफी उत्साह है। उन्होंने बताया कि पांच दिनों तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

समिति ने सभी श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में पूजा समारोह में भाग लेने की अपील की है। मौके पर संरक्षक महंत मनीष दास, अध्यक्ष उत्तम श्रीवास्तव, सचिव गोबिंदा कुमार, कोषाध्यक्ष मिथलेश झा, उप कोषाध्यक्ष आकाश सराफ, दिलीप कुमार, शंकर पांडेय, सूरज कुमार, नागेंद्र यादव, चंदन शेखर, गोबिंदा कुमार गुप्ता,  बंसी पटेल, रौशन कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u