गांधी मैदान में जिला स्तरीय दिव्यांग चयन प्रतियोगिता संपन्न
29 खिलाड़ी प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
मोतिहारी।
खेल विभाग, बिहार, पटना, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय दिव्यांग चयन प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन बुधवार को गांधी मैदान, मोतिहारी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला एथलेटिक संघ के सचिव अरविंद कुमार, शारीरिक शिक्षक संघ के सचिव सुनील कुमार, भानु प्रकाश, खेल विभाग से मोहम्मद मुबाशिर, रमेश कुमार, अर्जित कुमार यादव, गौतम कुमार, मुकेश कुमार, पुष्पेंद्र ओझा, प्रखंड साधन सेवी (दिव्यांगता) तुरकौलिया, अमन पांडे, ऋषि राज सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता में कुल 29 दिव्यांग खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ियों को 12 फरवरी 2026 को मुजफ्फरपुर में आयोजित प्रमंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भेजा जाएगा। वहां से चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चयनित खिलाड़ियों में शामिल हैं:
अभिनय कुमार, हरवंश कुमार, रजनीश कुमार, मानस राज, अवनीश कुमार, आकिब राजा, बादल कुमार, दीपक कुमार, धनंजय कुमार, प्रियेश कुमार, सत्यम कुमार, सुमित कुमार, रिया कुमारी, मंतोष कुमार, मंतूरण कुमारी, सियापति कुमारी, रेशमा खातून, इम्तियाज आलम, रोहित कुमार, पिंटू कुमार, दिलीप कुमार, रजनीश कुमार, लजीना खातून, नीतीश कुमार, समसुद्दीन राय, गुलटेन कुमार, लोथल कुमार, छोटी कुमारी एवं आनंद कुमार साहनी।


