मोतिहारी।
चरस तस्कर के मंसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया। सुगौली पुलिस को चरस बरामदगी में भारी कामयाबी मिली है। इसी क्रम में नेपाल से मुंबई के लिए ले जाए जा रहे मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को सुगौली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से 14.53 किलो ग्राम चरस और मुंबई का टिकट बरामद हुआ है। जप्त मादक पदार्थ की कीमत लगभग 43 लाख रूपये बताया जा रहा है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नेपाल से मादक पदार्थ की खेप सुगौली पहुंची है। जो ट्रेन से मुंबई जाने वाली है। जिसकी सूचना एसपी को देते हुए तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू किया। मोटरसाईकिल पर सवार एक व्यक्ति काला रंग के पिटू बैग में चरस लेकर सरगम सिनेमा रोड होकर रेलवे स्टेशन जाने वाला है। जो ट्रेन पकड़कर मुंबई में डिलीवरी करेगा। सदर एएसपी शिखर चौधरी के नेतृत्व में छापेमारी कर सरगम सिनेमा के पास से एक मादक पदार्थ तस्कर को कुल-14.53 कि०ग्रा० मादक पदार्थ, मोटरसाईकिल और मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार तस्कर सुगौली थाना क्षेत्र में रसूल आजम के रूप में हुई है। छापेमारी टीम में सदर एएसपी शिखर चौधरी, पुलिस निरीक्षक अशोक पांडेय, थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह सहित अन्य शामिल थे।




Total Users : 17216
Views Last 30 days : 1324
Views This Month : 535