मोतिहारी।
चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुगौली प्रखंड एवं नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो से मुहर्रम का अखाड़ा निकाला गया। ताज़िया के अखाड़े में लोगों ने अपना कला का प्रदर्शन किया। मोहर्रम को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था चाक चौबंद रहा। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर के विभिन्न अखाड़ो से तजेया जुलूस को शहर से निकल कर देवान चौक पहुंचा जहां अखाड़े का मिलान किया गया। मोहर्रम के जुलूस विभिन्न अखाड़े समिति के लोगों ने अपना अपना करतब दिखाया। जहां युवा लाठी डंटा का प्रदर्शन कर एक दूसरे को खेलने के लिए उत्साहित कर रहे थे। जबकि छोटे छोटे बच्चों का करतब शानदार रहा। इससे पहले विभिन्न गांव व वार्ड में शनिवार की रात लोगों ने जमकर लाठियां भाजी।
जबकि रविवार को अहले सुबह विभिन्न अंखाड़े का मिलान किया गया। जिस दौरान खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। सदर एएसपी शिवम धाकड़ एवं एसडीओ श्वेता भारती सुगौली पहुंच विधी व्यवस्था एवं मुहर्रम जुलूस का मुआयना किया। अधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद रहे। मौके पर पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, निवर्तमान थानाध्यक्ष अमीत सिंह, सीओ कुंदन कुमार, एसआई अभिनव कुमार, अनुराग कुमार आदि अधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।


