Explore

Search

July 24, 2026 2:42 am

IAS Coaching

चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकला ताजिया अखाड़ा, एसडीओ-डीएसपी ने लिया जायजा

मोतिहारी।

मुहर्रम पर्व को लेकर शुक्रवार को सुगौली नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में अकीदत, श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच विभिन्न गांवों एवं मोहल्लों से ताजिया और अखाड़ा जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया तथा या हुसैन की सदाओं से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

नगर के लाइन सुगौली, धनही गांव, सुगौली बाजार, कसाई पट्टी, चिकपट्टी, कवरपुर, बेलवतिया, निमूई, अमीर खां टोला, बरवा टोला, पवरिया टोला, राय टोला, सुगौली गांव, मीर टोली, सिसवनिया टोला, नौवाडीह एवं बेलैठ सहित अन्य स्थानों से निकले ताजिया जुलूस आजाद चौक गोल पहुंचकर एकत्रित हुए। इस दौरान युवाओं ने पारंपरिक युद्धक कलाओं और हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। पूरे आयोजन के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली।

पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अंचल पुलिस निरीक्षक संजीव मौवार एवं थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त करता रहा। वहीं अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी कुंदन कुमार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।

मुहर्रम जुलूस और अखाड़े का जायजा लेने सदर एसडीओ निशांत सिहारा एवं सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार भी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने विभिन्न संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और प्रतिनियुक्त अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक कुमार तथा महिला थानाध्यक्ष मोना कुमारी भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहीं।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u