Explore

Search

March 16, 2026 12:54 am

IAS Coaching

जन सुराज जिला कार्यवाहक समिति एवं पदाधिकारियों की घोषणा की गई

 

जिला कार्यालय में जन सुराज जिला कार्यवाहक समिति एवं पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिला अध्यक्ष राम शरण यादव, जिला महासचिव कृष्ण कांत मिश्रा और बिभा शर्मा बनीं महिला अध्यक्ष

मोतिहारी।

मोतिहारी स्थित जन सुराज जिला कार्यालय में जन सुराज जिला कार्यवाहक समिति एवं पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस दौरान सकलदेव सहनी, लालदेव कुशवाहा, रामानंद गुप्ता, राहुल कीर्ति सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची जारी की। इस दौरान सकलदेव सहनी ने कहा कि प्रत्येक जिला कार्यवाहक समिति सदस्य ने जन सुराज के विचार को आने वाले दिनों में हजारों लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। इतना ही नहीं जन सुराज परिवार को आने वाले दिनों में सबसे मजबूत राजनीतिक दल के रूप में तैयार करने की रूपरेखा तैयार की।

इसके पूर्व जन सुराज के जिला कार्यालय से एक आकर्षक एवं भव्य रैली निकल गई, जो गांधी स्मारक मोतिहारी पहुंची। वहां बापू को नमन करते हुए सदस्यों ने माल्यार्पण किया। गाजे-बाजे के साथ हजारों कार्यकर्ता झंडा लिए नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस रैली के माध्यम से जैन स्वराज ने संदेश दिया कि वह अगला विधानसभा चुनाव में बिहार की तस्वीर बदलने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस आकर्षक रैली को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

जिला पदाधिकारियों में इन्हें मिला स्थान

जिला अध्यक्ष: राम शरण यादव, जिला महासचिव: कृष्ण कांत मिश्रा, अभियान संयोजक: अनिल कुशवाहा,महिला अध्यक्ष: बिभा शर्मा,युवा अध्यक्ष: राघवेंद्र सिंह,किसान अध्यक्ष: सुरेंद्र प्रसाद
इस अवसर पर समिति ने जन सुराज की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए कार्यक्रमों की योजना बनाई।

जन सुराज के विभिन्न पदों पर निम्नलिखित सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा मुज़फ़्फ़रपुर से आए सकलदेव सहनी, लालदेव कुशवाहा, रमा नंद गुप्ता, राहुल कीर्ति सिंह और धर्मेंद्र मिश्रा ने की।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u