Explore

Search

April 21, 2026 3:58 pm

IAS Coaching

जमीनी विवाद में चली गोली, एक की हुई मौत-अन्य घायल

मोतिहारी।

पकड़ीदयाल के भगवान पुर में पुराने जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस की निगरानी में चल रहे निर्माण कार्य के ठीक बाद फायरिंग हुई। इस दौरान अजय साहनी की गोली लगने से मौत हो गई। घटना में उनकी बेटी और उनके पिता घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, अजय साहनी और राजेंद्र साहनी के बीच पिछले कई वर्षों से ज़मीन को लेकर विवाद था। विवादित भूमि पर अनुमंडलीय कोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में छत की ढलाई का काम शुरू हुआ। जैसे ही काम पूरा हुआ और पुलिस मौके से रवाना हुई, घात लगाए बदमाशों ने अजय साहनी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

गोली अजय के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अजय की बेटी और एक अन्य व्यक्ति भी इस फायरिंग में घायल हुए। तीनों को पहले पकड़ीदयाल अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान अजय ने दम तोड़ दिया।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह विवाद कोई नया नहीं है। दो साल पहले भी इसी भूमि विवाद में अजय के पिता बिन्देश्वर साहनी पर कुदाल से जानलेवा हमला हुआ था। उन्हें गंभीर हालत में पटना ले जाया गया था, जहां दो महीने तक उनका इलाज चला। घटना की सूचना मिलते ही पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष अशोक साह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर गश्त बढ़ा दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच जारी है, और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जूटी है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u