Explore

Search

July 24, 2026 3:41 am

IAS Coaching

जिलाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को किया गया सम्मानित

मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा 2025 के सफल संचालन को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को किया गया सम्मानित

मोतिहारी।

मेधा दिवस (देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती) के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा पटना के ज्ञान भवन कार्यक्रम का आयोजन कर जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण  सौरभ जोरवाल एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी  राजन कुमार गिरी को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वर्ष 2025 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा के सफल संचालन को लेकर सम्मानित किया गया।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक इंटरमीडिएट व वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025 के सफल संचालन व मूल्यांकन कार्य में महत्वपूर्ण योगदान करने को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मेधा दिवस के अवसर पर डीएम सौरभ जोरवाल व डीइओ राजन
कुमार गिरी को शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, अपर मुख्य सचिव  बी राजेंद्र एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर के द्वारा सम्मानित किया गया। वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के सफल संचालन के साथ-साथ उत्तरपुस्तिकाओं के बारकोडिंग करने व मूल्यांकन कार्य में महत्वपूर्ण व सराहनीय कार्य को लेकर इन दोनो पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र, लैपटॉप एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u