Explore

Search

April 24, 2026 10:31 pm

IAS Coaching

जिला पदाधिकारी के जनसुनवाई कार्यक्रम में 62 मामलों की हुई सुनवाई

बेतियां।

जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान 62 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मुद्दे, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण व मरम्मत तथा राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। कई मामलों में जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जिससे लोगों को तत्काल राहत मिली।

जनसुनवाई में श्याम बिहारी प्रसाद यादव, प्रहलाद प्रसाद, जुली कुमारी, योगेन्द्र साह, सरयुग राम, राधा कृष्ण साह, स्वामीनाथ बैठा, राजू यादव, इन्द्रजीत साह, मदन प्रसाद, नंदलाल राम, राजकली देवी सहित अन्य आवेदकों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।

यह कार्यक्रम सात निश्चय-3 के तहत चलाए जा रहे सबका सम्मान-जीवन आसान अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखीं। जनसुनवाई के दौरान उप विकास आयुक्त  काजले वैभव नितिन, अपर समाहर्ता  राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी  अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी  अमरेन्द्र कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, श्रीमती रोचना माद्री, वरीय उप समाहर्ता, नगमा तबस्सुम, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बेतिया,  मासूम अंसारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u