Explore

Search

July 24, 2026 9:01 pm

IAS Coaching

जिला परिषद के सभागार में सभी जिला पार्षदों के साथ राजस्व महाअभियान संबंधित बैठक का आयोजन किया गया

मोतिहारी।

अपर समाहर्ता राजस्व के द्वारा राजस्व महा अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। अपर समाहर्ता के द्वारा जनप्रतिनिधियों से इस अभियान के सफल संचालन में सहयोग की अपेक्षा की गई।
अपर समाहर्ता ने बताया कि 16 अगस्त 2025 से 20 सितम्बर 2025 तक चलेगा महा अभियान। महाअभियान का उद्देश्य जमीन संबंधी अभिलेखों में त्रुटि सुधार को गति देना है। इस दौरान घर-घर तक पहुंचकर नाम, खाता, खेसरा, रकवा और लगान की अशुद्धियों को दूर किया जाएगा।

इसके तहत तीन मुख्य कार्य होंगे—1ऑनलाइन जमाबंदी में त्रुटि सुधार (परिमार्जन)
2 उत्तराधिकार नामांतरण – मृत्यु के बाद वंशावली के आधार पर जमाबंदी अपडेट
3 बंटवारा नामांतरण – सहमति, पंजीकृत दस्तावेज या अदालती आदेश के आधार पर हिस्सेदारों के नाम से जमाबंदी
बैठक में अवगत कराया गया कि सभी अंचलों में माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है। पंचायत सरकार भवन या अन्य सरकारी भवन में हल्कावार शिविर आयोजित होंगे, जहां विशेष सर्वेक्षण अमीन लैपटॉप व इंटरनेट डोंगल के साथ मौजूद रहेंगे और आवेदन ऑनलाइन दर्ज करेंगे। प्रत्येक शिविर में राजस्व कर्मचारी प्रभारी होंगे, जो प्रतिदिन प्राप्त आवेदनों का पोर्टल पर डेटा एंट्री करेंगे। उन्होंने कहा कि अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है।
बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती ममता राय, उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शाखा सुश्री मंगला कुमारी उपस्थित थे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u