Explore

Search

July 24, 2026 5:47 am

IAS Coaching

जिला प्रशासन द्वारा जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मोतिहारी स्थित डॉ. राधाकृष्णन सभागार में “जनता के दरबार में जिला प्रशासन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न अंचलों से आए 38 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं की सुनवाई जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में की गई। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच) श्री मो. शिबगतुल्लाह, सहायक समाहर्ता श्री राज कृष्ण झा एवं वरीय उप समाहर्ता श्री विकास कुमार सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आज प्राप्त आवेदनों में मुख्यतः भूमि विवाद, अतिक्रमण एवं राजस्व विभाग से संबंधित मामले सम्मिलित रहे। जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनता दरबार से ही संबंधित पदाधिकारियों को फोन कर मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि प्रत्येक आवेदन पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए समस्याओं का विधिसम्मत एवं समयबद्ध निदान किया जाएगा। सभी आवेदनों को आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ प्रभारी पदाधिकारी, जिला जन शिकायत कोषांग को अग्रसारित करने का निर्देश दिया गया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u