Explore

Search

April 20, 2026 11:41 pm

IAS Coaching

जिला लोजपा आर द्वारा मिलन समारोह का आयोजन किया गया,दर्जनों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

मोतिहारी।

जिला लोजपा आर कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां दर्जनों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समारोह को संबोधित करते हुए
लोजपा आर के प्रदेश महासचिव पंकज कुमार पांडेय उर्फ लोहा पांडेय ने कहा कि वर्तमान राजनीति में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि जब युवा जागरूक होंगे, तभी देश की राजनीति की दशा और दिशा बदलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की सोच से प्रभावित होकर ही बिहार सरकार ने युवा आयोग का गठन किया है। इस आयोग से युवा सशक्त और समृद्ध होंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि चिराग पासवान के विजन ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ को आम लोगों तक पहुंचाएं।

समारोह के दौरान सुगौली प्रखंड के साजन कुमार मिश्र, रवि बैठा, अभिषेक पांडेय, संतोष साह, दीप नारायण कुमार, जावेद आलम, अताउल्लाह आलम, आदित्य कुमार, राहुल राम और पटेल किंग समेत दर्जनों लोगों ने लोजपा आर की सदस्यता ली।

कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा लोजपा आर के जिला अध्यक्ष मनप्रीत ठाकुर ने की। मौके पर लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष भोला पासवान, युवा लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन गिरी, योगेश कुशवाहा, नागेश्वर निराला, रामबहादुर कुशवाहा और मुक्ति नारायण सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u