Explore

Search

August 3, 2026 2:12 am

IAS Coaching

जिले के 13 बाल हृदय रोगियों को पटना रवाना किया गया

मोतिहारी, 02 अगस्त

सदर अस्पताल मोतिहारी परिसर में सुबह एम्बुलेंस की आवाज से गूंज उठा ज़ब जिले के विभिन्न प्रखंडो के 13 बाल हृदय रोगियों को उनके परिजनों के साथ 7 एंबुलेंस से हरी झंडी दिखाकर जयप्रभा मेदांता अस्पताल पटना मे रवाना किया गया। इस सम्बन्ध में डॉ शशि मिश्रा डीसी, आरबीएसके ने बताया की बिहार सरकार के सौजन्य से नि:शुल्क ईको जांच शिविर आयोजित की गईं है जहाँ पूर्वी चम्पारण सहित बिहार के कई जिले से आए बाल हृदय रोगियों का नि:शुल्क जांच शिविर लगाकर किया जाएगा।
उन्होंने बताया की पीपराकोठी के एक फार्मासिष्ट मो. शमीम को भी भेजा गया ताकि मेदांता अस्पताल प्रबंधन से संपर्क स्थापित कर, बाल हृदय रोगियों की सहायता करें।

सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार ने बताया कि जिले के अब तक 180 बच्चों की मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत नि:शुल्क सफलतापूर्वक सर्जरी कराई जा चुकी है, तथा 100 से अधिक बाल हृदय रोगियों को दवाइयों से ठीक किया जा चुका है।

 

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u