Explore

Search

July 24, 2026 2:50 am

IAS Coaching

जिले में एचआईवी/एड्स के विरुद्ध विशेष अभियान 28 से 10 मार्च तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

जिले में एचआईवी/एड्स के विरुद्ध विशेष अभियान 28 से 10 मार्च तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर
होली पर घर आने वाले प्रवासियों और हाई रिस्क ग्रुप की जांच पर दिया जाएगा विशेष जोर

मोतिहारी।

बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना द्वारा राजव्यापी अभियान के तहत जिले में 28 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक विशेष जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सिविल सर्जन की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी ,जिला आईसीटीसी पर्यवेक्षक तथा संबंधित सभी प्रभाग के कर्मी के बीच सघनवार्ता के बाद माइक्रो प्लान का रूपरेखा तैयार किया गया। सीडीओ ने बताया कि होली के अवसर पर घर लौटने वाले प्रवासी मजदूर के साथ-साथ आम जनमानस के बीच एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जांच परामर्श और उपचार सेवाओं की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी ताकि संक्रमण का समय पर पहचान हो सके। अभियान के दौरान सुरक्षित यौन व्यवहार अपनाने, निरोध के उपयोग , यौन संचालित संक्रमण की पहचान एवं उपचार तथा एचआईवी एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण अधिनियम 2017 के प्रावधानों के संबंध में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाएगा।

 

प्रभारी जिला पर्यवेक्षक संजय जायसवाल ने बताया कि 28 से 10 मार्च तक कुल 13 स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में गर्भवती महिला ,प्रवासी मजदूर, एचआरजी समूह की जांच होगी साथ ही साथ एचआईवी, सिफलिस ,हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, टीवी ,ब्लड शुगर, हाई ब्लड प्रेशर ,एनीमिया सहित अन्य आवश्यक सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। सिविल 28 फरवरी को रक्सौल, सुगौली, चकिया 2 मार्च को मंजूराहा मोतिहारी, 6 मार्च को मधुबन, मेह मासी 7 मार्च को घोड़ासहन,अरेराज, चिरैया, 9 मार्च को छतौनी ,10 मार्च को छोड़ दानाओ,तुरकौलिया मोतिहारी में किया जाएगा।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u