Explore

Search

October 24, 2026 10:53 pm

IAS Coaching

जिले में चल रहे महिला संवाद कार्यक्रम का प्रभारी जिलाधिकारी ने की समीक्षा

मोतिहारी।

प्रभारी जिलाधिकारी  मुकेश कुमार सिंहा के द्वारा पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉक्टर राधाकृष्णन सभागार में जिले में चल रही महिला संवाद कार्यक्रम के अब तक की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त श्री शंभू शरण पांडे, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्वेता भारती, जीविका के पदाधिकारी सहित ग्रामीण विकास, शिक्षा , स्वास्थ्य , पंचायती राज, कल्याण एवं अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

समीक्षा के दौरान महिला संवाद कार्यक्रम के अभी तक की प्रगति पर प्रभारी जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया एवं पदाधिकारियो को निर्देश दिया कि महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं के द्वारा जो भी मांग उठाई जा रही है उसका समाधान भी शीघ्र करना है। वैसे मामले जो नीतिगत हैं और जिस पर राज्य सरकार के स्तर से निर्णय होना है, उसकी सूची राज्य सरकार को भेजी जाएगी अन्य सभी मामले जिसका स्थानीय स्तर पर ही हल निकल जाए उसका समाधान शीघ्र करके इसका प्रतिवेदन संबंधित वेबसाइट पर अपलोड करना है।

प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागीय पदाधिकारी को महिला संवाद कार्यक्रम से संबंधित पोर्टल का लॉगिन पासवर्ड उपलब्ध करा दिया गया है। इस अवसर पर उपस्थित आईटी प्रबंधक श्री अरविंद कुमार ने बताया कि सभी पदाधिकारी को लॉगिन पासवर्ड का उपयोग करना एवं चीजों को कैसे डाउनलोड तथा अपलोड किया जाना है इसका प्रशिक्षण भी दे दिया गया है। इस अवसर पर उपस्थित उप विकास आयुक्त पूर्वी चंपारण मोतिहारी ने कहा कि सरकार की यह महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है जो सीधे विकास से जुड़ा हुआ है।महिला संवाद कार्यक्रम की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि इन आयोजनों में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो और उनके द्वारा रखी गई मांगों का शत प्रतिशत समाधान हो जाए।इसके लिए जरूरी है कि सभी पदाधिकारी अपने विभाग के अंदर विभागीय पदाधिकारी की एक टीम बना दें जो प्रतिदिन के कार्यों का मॉनिटरिंग करें एवं जो कंप्लायंस होने हैं उसका कंप्लायंस भी करते रहे। उन्होंने कहा कि यह कार्य मिशन मोड में करना है। अतः सभी पदाधिकारी इसके लिए जरूरी तैयारी कर लें।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u