Explore

Search

March 16, 2026 4:14 am

IAS Coaching

जीविका निधि बैंक पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

मोतिहारी।
जीविका सामुदायिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं को सरल ऋण उपलब्ध कराने के लिए गठित बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड की ऋण नीति पर आधारित प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन मोतिहारी में किया गया। इस कार्यशाला का शुभारंम्भ मुख्य अतिथि के रूप में आये जीविका के राज्य कार्यालय से राज्य परियोजना प्रबंधक संजय कुमार मिश्रा, जीविका निधि बैंक के पदाधिकारी आशुतोष कुमार, जिले के जीविका जिला परियोजना प्रबंधक गणेश पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस कार्यशाला में जिले में कार्यरत सभी जीविका परियोजना कर्मियों ने भाग लिया जिसमे उन्हें ऋण प्रशासन, पात्रता मानदंड और डिजिटल प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया गया । जिले में जीविका के प्रबंधक सामुदयिक वित्त रवि रंजन कुमार सिंह द्वारा जीविका निधि पर प्रजेंटशन दिया गया । उन्होंने बताया कि वर्तमान में महिलाओं को जीविकोपार्जन हेतु तीन प्रकार के ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। यह ऋण अल्पकालिक ₹15,000 तक, सूक्ष्म ऋण ₹15,000 से अधिक एवं ₹ 75,000 तक, लघु ऋण ₹75,000 से अधिक एवं ₹2,00,000 तक मिल सकेगा । जीविका निधि से मिलने वाले उपरोक्त ऋण के विषय में प्रबंधक सामुदयिक वित्त ने बताया कि वर्तमान में 12 % वार्षिक ब्याज दर लागू रहेगा। जिसकी अवधि क्रमश: अल्पकालिक ऋण अधिकतम 12 माह , सूक्ष्म ऋण अधिकतम 24 माह, लघु ऋण अधिकतम 36 माह की होगी। ऋण के लिए आवेदन से लेकर वितरण और ऋण वापसी तक की प्रक्रिया जीविका निधि ऐप के माध्यम से की जाऐगी। जीविकोपार्जन हेतु ऋण 18 से 65 वर्ष आयु के समूह सदस्य जिनका आधार एवं खता लोकओएस पर एंट्री किया जा चुका है को वेरीफाई करते हुए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। एनपीए खाते वाले समूह सदस्य और सरकारी कर्मचारी ऋण के अपात्र होंगे।

जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक गणेश पासवान ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी को संबोधित करते हुए जीविका निधि के महत्त्व और उपयोग पर जानकारी दी। उन्होंने कहा जीविका निधि के माध्यम से स्वयं सहायता समूह महिलाओं को जीविकोपर्जन गतिविधियों को बढ़ाने में मदद मिलेगी। जीविका निधि उनकी अपनी संस्था है जहां उन्हें सरलता से एवं अधिक वित्तीय सहयोग मिलेगा। इससे उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने में मदद मिलेगा। इस कार्यशाला में राज्य कार्यालय एवं वीविका निधि के पदाधिकारियों ने जीविका निधि बैंक के संचालन एवं नियमो के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी साथ ही जीविका निधि मोबाइल एप्प के माध्यम से इसका संचालन एवं उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गयी।
इस अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक ,सामुदायिक समन्वयक, युवा पेशेवर, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ, लेखापाल, कर्यालक सहायक सहित जिला स्तर के सभी प्रबंधकों ने कार्यशाला में भाग लिया। प्रबंधक सामुदयिक वित्त रवि रंजन कुमार सिंह के अलावा अन्य रिसोर्स के रूप में क्षेत्रीय समन्वयक गौरव कुमार ने अपना योगदान दिया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u