Explore

Search

July 24, 2026 2:47 am

IAS Coaching

जेईई में सिद्धांत व अविका की शानदार सफलता, क्षेत्र का नाम किया रोशन

मोतिहारी।

सुगौली किड्स कैम्पस विद्यालय के मेधावी छात्र सिद्धांत कुमार झा ने जेईई परीक्षा में 90.35 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। सिद्धांत की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम मानी जा रही है। सिद्धांत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया। उनकी इस उपलब्धि से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिल रही है कि निरंतर प्रयास और सही दिशा में किया गया परिश्रम सफलता जरूर दिलाता है।

इसी क्रम में अविका झा ने भी 89.88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वह वर्तमान में मेडिकल की तैयारी कर रही हैं और भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज सेवा करने का लक्ष्य रखती हैं। उनकी सफलता उनके दृढ़ निश्चय और लगन को दर्शाती है।

दोनों विद्यार्थियों की सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। पिता बृजेश झा और माता अंकिता आनंद ने इसे बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने सिद्धांत व अविका को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u