Explore

Search

April 21, 2026 2:14 pm

IAS Coaching

जेई एडवांस में लवी और अफ्फान ने बढ़ाया सुगौली का मान

मोतिहारी।

सुगौली प्रखंड के दो होनहार छात्रों ने जेई एडवांस परीक्षा में सफलता हासिल कर सुगौली का नाम रोशन किया है। छपवा बाजार वार्ड 13 निवासी लवी कुमार गुप्ता ने सामान्य श्रेणी में 7537वीं और ओबीसी-एनसीएल में 1607वीं रैंक प्राप्त की है। लवी के पिता भोला प्रसाद किराना व्यवसायी हैं। माता गीता देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद लवी ने कठिन परिश्रम और नियमित पढ़ाई से यह मुकाम हासिल किया। लवी ने कहा कि बचपन से आईआईटी में जाने का सपना देखा था, जो अब पूरा हुआ है। परिवार में खुशी का माहौल है। लवी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और कोचिंग संस्थान को दिया। इसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है।

वहीं, नकेरदेई गांव के अफ्फान मुश्ताक ने भी जेई एडवांस 2025 में ऑल इंडिया रैंक 2596 हासिल कर क्षेत्र का नाम ऊंचा किया है। इससे पहले उन्होंने सीबीएसई 12वीं में 95.6% अंक और जेईई मेन्स में 99.61 परसेंटाइल स्कोर किया था।  अफ्फान ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और कोचिंग संस्थान को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार और शिक्षकों का सहयोग सबसे बड़ा प्रोत्साहन रहा। दिन-रात मेहनत की और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा। स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने अफ्फान की सफलता पर खुशी जताई। कहा कि उनकी मेहनत अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। उनके पिता मुस्ताक अहमद रेलवे में टीटी हैं।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u