Explore

Search

July 24, 2026 2:44 am

IAS Coaching

डीएम,एसपी एवं स्थानीय विधायक ने संयुक्त रूप से किया श्रावणी मेला का उद्घाटन

डीएम,एसपी एवं स्थानीय विधायक ने संयुक्त रूप से किया श्रावणी मेला का उद्घाटन

मोतिहारी।

अरेराज स्थित बाबा सोमेश्वर धाम में लगने वाले श्रावणी मेला का जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात स्थानीय विधायक सुनिल मणि तिवारी ने संयुक्त रूप से विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर संपूर्ण जिला वासियों को शुभकामना दी गई एवं जिले की प्रगति एवं उन्नति की कामना की गई।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाबा सोमेश्वर नाथ का दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मेले में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज, डीसीएलआर अरेराज, प्रशिक्षु आईएएस सह सहायक समाहर्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष,प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u