मोतिहारी।
तीर्थ यात्रियों की विशेष टोली सगौली रवाना हुआ। यहां से एक ट्रेन खुली है। जो पुरी, तिरुपति, रामेश्वरम, कन्याकुमारी, मदुरैई, तिरूवनंतपुरम, मल्लिकार्जुन आदि जगहों की सैर कराकर वापस 1 फरवरी को सगौली पहुंचेगी। इस ट्रेन के प्रस्थान के लिए रेलवे द्वारा खास व्यवस्था किया गया था। जिससे चढने वाले यात्रियों को कोई कठिनाई का सामना न करना पडे। आईआरसीटीसी के तरफ से एजिक्युटिव विश्वजीत कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी प्रमोद कुमार, देवजी भारती एवं कंसलटेंट दिलीप कुमार मौजूद थे। तो रेलवे के तरफ से यातायात निरीक्षक विनोद कुमार, स्टेशन अधीक्षक आलोक कुमार, स्टेशन मास्टर नवल किशोर, हृदय नारायण यादव, कोचिंग अधीक्षक केके सिंह एवं मंडल वाणिज्य निरीक्षक आशीष हंसदा ने यात्रियों को ट्रेन में आरक्षित जगह पर बैठाकर समय पर ट्रेन खुलवाने के लिये तत्पर दिखे।
ट्रेन सुबह 6.00 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर लगा दी गयी थी और 6.45 बजे प्रस्थान की। ट्रेन में आठ स्लीपर, एक थर्ड एसी, एक सेकेंड एसी एक पैंट्री कार तथा दो एसएलआर लगे हुऐ हैं। कुल 464 यात्रियों की बुकिंग है उनके खान पान की व्यवस्था ट्रेन के भीतर ही की गयी है। तीर्थयात्रा के महत्ता को ध्यान में रखते हुए शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसने की व्यवस्था की गयी है। साथ ही ट्रेन के अंदर एक पूजा स्थल की व्यवस्था यात्रियों के लिए की गयी है।
इंडियन रेलवे कैटेरिंग एंड टुरिज्म कारपोरेशन भारत गौरव यात्रा ट्रेन भारत के विभिन्न जगहों से चलाकर लोगो को भिन्न भिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के जगहों पर ले जाकर भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति से परिचित कराता है। भारत गौरव ट्रेन में स्लीपर क्लास, एसी थ्री टियर एवं एसी टू टियर के कोच उपलब्ध कराकर लोगों को उनकी बजट के अनुसार सुविधा दी जाती है। यह योजना 2021 में लागु की गयी। यह भारतीय टूरिज्म को बढावा देने के लिए रेलवे की बहुत ही सुन्दर पहल है।
इसमें निजी टूर ऑपरेटर्स को भी इन्फ्रास्ट्रक्चर मुहैय्या कराया जाता है तथा आईआरसीटीसी खुद भी टूर आपरेट करती है। यह टूर थीम आधारित होता है। जिसमें रामायण सर्किट, ज्योतिर्लिंग, दक्षिण दर्शन आदि के लिए टूर आर्गेनाइज किया जाता है। इसमें यात्रा, गाईड, ठहरने की व्यवस्था तथा जगह जगह निजी सवारियों से भी यात्रियों को ले जाने ले आने की व्यवस्था होती है। इसमेन प्रमुख बात यह है कि रेल 33% सब्सिडी भी टिकट पर देता है।


