प्रतिपक्ष नेता व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक बार फिर पिता बन गए हैं। इस बार उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। यह खुशखबरी लालू परिवार के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव एक बार फिर दादा बन गए हैं। जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव को रविवार देर शाम कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह उनके बेटे का जन्म हुआ। फिलहाल मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। जिसक बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
गौरतलब है कि इससे पहले तेजस्वी यादव को एक बेटी हुई थी। जिसका नाम ‘कात्यायनी’ रखा गया था। अब बेटे के आगमन से परिवार में खुशी की लहर है। पूरे लालू परिवार में जश्न का माहौल है और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भी इस खबर को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। तेजस्वी यादव और राजश्री यादव को देशभर से बधाइयों का तांता लग गया है। राजनीतिक गलियारों में भी इस खबर को लेकर शुभकामनाएं दी जा रही हैं।


