Explore

Search

September 7, 2026 5:30 pm

IAS Coaching

तेज रफ्तार जाइलो वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत,दो घायल

मोतिहारी।

सुगौली के छपवा-रक्सौल मुख्य मार्ग पर सिसवनिया के समीप रविवार देर रात तेज रफ्तार जाइलो वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान नगर के सिसवनिया टोला निवासी यूसुफ अंसारी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि छपवा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित जाइलो वाहन ने सड़क किनारे खड़े लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। उस समय कुछ ग्रामीण आपस में बातचीत कर रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि इसूफ अंसारी कुछ दूरी पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं वाहन की चपेट में आने से कार सवार व्यक्ति मो. उस्मान एवं सड़क के किनारे खड़े होकर बात कर रहे मेराजूल हक भी घायल हो गया। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इसूफ अंसारी को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल का इलाज चल रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। थानाध्यक्ष अनिश सिंह ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि कुछ अन्य घायल है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u